Land Dispute Leads to Violent Attack in Rampur Police Register Case भूमि विवाद में मारपीट, चार लोगों पर जानलेवा हमले का केस, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsLand Dispute Leads to Violent Attack in Rampur Police Register Case

भूमि विवाद में मारपीट, चार लोगों पर जानलेवा हमले का केस

Deoria News - रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 25 April 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में मारपीट, चार लोगों पर जानलेवा हमले का केस

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने महिला के कान से बाली भी छींन लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी मनोरमा देवी पत्नी सत्येंद्र गोंड़ का श्री कृष्ण यादव से भूमि विवाद चलता है। आरोप है कि 22 अप्रैल को श्री कृष्ण यादव विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मनोरमा और उनके पति सत्येंद्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई पुत्री शिखा को भी आरोपियों ने जमकर पीट दिया।

आरोपियों की पिटाई से सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उपरोक्त लोगों ने मनोरमा के कान से बाली भी छीन लिया इससे उनके कान भी कट गया। महिला के तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने श्री कृष्णा यादव, राजेश, रमेश और मुकेश के खिलाफ धारा 115(2), 109(2), 352, 309(4) और एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।