Hindustan Talent Award Ceremony to Honor Meritorious Students in Deoria on June 14 हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मेधावियों में उत्साह, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsHindustan Talent Award Ceremony to Honor Meritorious Students in Deoria on June 14

हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मेधावियों में उत्साह

Deoria News - देवरिया में 14 जून को हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले करीब 200 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में करियर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 13 June 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मेधावियों में उत्साह

देवरिया, निज संवाददाता। अपनी प्रतिभा के दम पर जनपद व अपने विद्यालय का नाम प्रकाशित करने वाले मेधावियों को आपका अपना समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' सम्मानित करेगा। 14 जून को शहर डीएम आवास के पीछे देवरिया क्लब में भव्य आयोजन में विशेषज्ञों की टीम छात्र-छात्राओं को करियर के टिप्स देगी। साथ ही पूरी ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के तरीके बताएगी। गुरुवार से मेधावी छात्र छात्राओं फोन कर पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। हिन्दुस्तान की टीम इन मेधावियों को पूरी जानकारी दे रही है। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मेधावियों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून को 10 बजे से देवरिया क्लब के सभागार में किया जाएगा।

युनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट के करीब 200 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षा में इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत और इससे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथिगण मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सलाह के साथ ही उपाय भी बताए जाएंगे। नंबर डायल कर कराएं रजिस्ट्रेशन 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक पाने वाले इंटर के छात्र-छात्राओं द्वारा सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए संस्थान के मोबाइल नंबर 8299270843, 7007940919 और 9506231030 पर कॉल कर 13 जून की शाम तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस नंबर पर छात्र-छात्राएं प्रतिभा सम्मान समारोह से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं। 14 जून की सुबह देवरिया पहुंचकर अंकपत्र की कॉपी देकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। देवरिया क्लबा में किया गया रजिस्ट्रेशन भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरी तरह से मान्य होगा। समारोह में दो घंटे चलेगा मोटिवेशनल सत्र छात्र-छात्राओं के लिए दो घंटे का विशेष मोटिवेशनल सत्र भी चलेगा। इसमें काउंसलर छात्र-छात्राओं को भविष्य की तैयारियों को लेकर जानकारी देंगे। इंटर पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए किस क्षेत्र का चयन करना चाहिए, इस बारे में विषय विशेषज्ञ की टीम छात्र-छात्राओं को समझाएगी। कैरियर चयन के संबंध में टिप्स दिए जाएंगे। बताएंगे कि कैसे कुछ बातों को अपनाकर वे न केवल अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।