Local Youth Aditya Mishra Awarded Honorary PhD by Kennedy University in Goa आदित्य को मिली कैनेडी विश्वविद्यालय से मानद उपाधि, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsLocal Youth Aditya Mishra Awarded Honorary PhD by Kennedy University in Goa

आदित्य को मिली कैनेडी विश्वविद्यालय से मानद उपाधि

Deoria News - भटनी (देवरिया) के निवासी आदित्य मिश्र को अमेरिका के कैनेडी विश्वविद्यालय द्वारा गोवा में आयोजित समारोह में मानद पीएचडी उपाधि से नवाजा गया। उनके इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आदित्य ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 15 June 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
आदित्य को मिली कैनेडी विश्वविद्यालय से मानद उपाधि

भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के अलावलपुर निवासी एक युवक को अमेरिका के प्रतिष्ठित कैनेडी विश्वविद्यालय की तरफ से मानद उपाधि मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके उत्कृष्ट उपाधि मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई भी दी है। यह उपाधि गोवा में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। अलावलपुर निवासी विजय मिश्र कानपुर में व्यवसाय करते हैं। उनके इकलौते पुत्र आदित्य मिश्र प्रारम्भिक पढ़ाई के दौरान से ही साहित्य क्षेत्र में काफी रुचि थी। उनके काव्य संग्रह पूरब तथा मन की उपज के लिए हिन्दी अकादमी मुम्बई की ओर से साहित्य भूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

शुक्रवार को गोवा में आयोजित दीक्षान्त समारोह के दौरान साहित्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हे कैनेडी विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी की मानद उपाधि दी गयी। उनके अलावा देश के 12 अन्य प्रतिभाओं को इस सम्मान में मानद उपाधि से नवाजा गया। इस संस्थान की ओर से भारत के अलावा श्रीलंका, पेरु, फ्रान्स आदि देशों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। नमस्कार फाउन्डेंशन के सचिव उत्कर्ष मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य मिश्र एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद साहित्य के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी मिश्र की दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है। उनके इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ है। इस सफलता पर विधायक शलभ मणि, सुरेन्द्र चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, समाजसेवी रत्नाकर मिश्र, राजन तिवारी, अनुराग पाण्डेय, विकास सिंह, सचिन पासवान, अनुज यादव, डॉ विवेक मिश्र, सूरज गुप्त आदि ने आदित्य को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।