Severe Heat Wave Hits Deoria After Rain Residents Struggle to Cope बूंदाबांदी के बाद पारा चढ़ा, भीषण गर्मी का कहर जारी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSevere Heat Wave Hits Deoria After Rain Residents Struggle to Cope

बूंदाबांदी के बाद पारा चढ़ा, भीषण गर्मी का कहर जारी

Deoria News - देवरिया में एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद गर्मी बढ़ गई है। तापमान 41 डिग्री से अधिक होने से लोग परेशान हैं। अधिकांश ने निर्माण कार्य रोक दिए हैं और बिजली की आंख मिचौली से नींद में खलल पड़ रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 15 June 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
बूंदाबांदी के बाद पारा चढ़ा, भीषण गर्मी का कहर जारी

देवरिया, निज संवाददाता। एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार को पारा और चढ़ गया। इससे भीषण गर्मी का कहर पूरे दिन जारी रहा। सुबह से ही तीखी धूप शरीर को झुलसाने लगी। गर्मी से राहत को लोगों के लिए एसी, कूलर, पंखा सहारा बना रहा। गर्मी का प्रकोप देख अधिकांश लोगों ने निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए ठप्प कर दिया है। पिछले कई दिनों से तापमान 41 डिग्री से अधिक होने से उसम भरी गर्मी से आदमी से लेकर जीव, जन्तु तक ब्याकुल रहे। करीब दस दिनों से भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। सुबह से ही तीखी धूप शरीर को झुलसाने लगी है।

दिनोंदिन धूप के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोग बेहाल होने लगे हैं। तीखी धूप और गर्मी से लोग पसीने से तरबतर होने लगे हैं।। गर्मी की मार से लोगों का काम भी प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को तीसरे पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छा गये। इसके बाद कुछ जगहों पर बूदाबांदी होने से तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन रात में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इससे लोगों को नींद पूरी नहीं हो रही है। बार-बार बिजली की आंख मिचौली लोगों की नींद में खलल डालने लगा है। गर्मी के कहर के आगे पंखा, कूलर तक जवाब देने लगे हैं। इससे सुबह देर तक लोगों को सोकर नींद पूरी करनी पड़ रही है। शनिवार की सुबह से चिलचिलाती धूप शरीर को झुलसाने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा। इससे पूरे दिन लोग गर्मी की मार से बेहाल रहे। लोगों के लिए कोल्डड्रिंक, लस्सी, मट्ठा, गन्ने का जूस, ठंडा पानी सहारा बना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।