Girijesh Mishra Appointed District President by Bhojpuri Conference गिरिजेश बने विश्व भोजपुरी सम्मेलन के ज़िलाध्यक्ष, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGirijesh Mishra Appointed District President by Bhojpuri Conference

गिरिजेश बने विश्व भोजपुरी सम्मेलन के ज़िलाध्यक्ष

Deoria News - देवरिया में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने गिरिजेश मिश्र को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गिरिजेश भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य के प्रति समर्पित हैं। इस नियुक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 15 June 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
गिरिजेश बने विश्व भोजपुरी सम्मेलन के ज़िलाध्यक्ष

देवरिया, निज संवाददाता। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने सामाजिक कार्यकर्ता गिरिजेश मिश्र को संगठन का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा है कि गिरिजेश मिश्र लंबे समय से भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य की सेवा कर रहे हैं। भोजपुरी के प्रति उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी गई है। ऐसा विश्वास है कि देवरिया में भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति, लोक परंपरा के प्रति समर्पित लोगों को इनसे बल मिलेगा। इस पर सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, सदर विधायक डा. शलभ मणि, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, बीएचयू के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमित नंदनधर दिवेद्दी, डा. बिपिन विहारी शुक्ल, डा. समीर यादव, डा. उमाकांत पाण्डेय, डा. सौरभ बरनवाल ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।