Protest Continues for 174 Days at Baitalpur Sugar Mill by Struggle Committee Amidst Farmers Anger चीनी मिल चलाने को किसानों का धरना जारी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsProtest Continues for 174 Days at Baitalpur Sugar Mill by Struggle Committee Amidst Farmers Anger

चीनी मिल चलाने को किसानों का धरना जारी

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर चीनी मिल चलाने को चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 27 May 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
चीनी मिल चलाने को किसानों का धरना जारी

देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर चीनी मिल चलाने को चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट में धरना 174 वें दिन जारी रहा। इसमें समान शिक्षा अधिकार मंच के सह संयोजक डा. चतुरानंन ओझा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया ने बैतालपुर चीनी मिल चलाने को चार बार घोषणा कर चुके हैं, लेकिन घोषणा पूरी नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। धरने में अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, संजीव शुक्ला, रत्नेश मिश्रा, राजकुमार गोस्वामी, राम आशीष, जगदीश यादव, कामाख्या सिंह, बरकत अली, रामलाल गुप्ता, अग्रसेन सिंह, मुन्नीलाल पासवान, राधा, कन्हैया तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।