चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना जारी
Deoria News - देवरिया में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति ने 113वें दिन कलेक्ट्रेट में धरना दिया। बैतालपुर चीनी मिल का बंद होना जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 2008 में बंद हुई मिल को नवीनीकरण का झांसा देकर बेचा गया था।...

देवरिया, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को 113वें दिन कलेक्ट्रेट में धरना दिया। वह बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहाकि बैतालपुर चीनी मिल का बंद होना जिले के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मिल बंद होने के बाद भी इसका पुनररुद्धार ना होना और भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। 2008 में बंद हुई चीनी मिल को नवीनीकरण का झांसा देकर फैक्ट्री बेच दी गई। मुख्यमंत्री ने चार बार मिल चलाने की घोषणा कर चुके हैं। यह घोषणा हवा हवाई रह गई।
धरना में विकास दूबे, राम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, सदानंद यादव, अशोक कुमार यादव, कमलेश मिश्रा, जनार्दन कुशवाहा, नागेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश, उदय नारायण सिंह, राजेश आजाद, चंद्र मोहन पांडेय, विवेक कुमार गुप्ता, रंगनाथ मणि त्रिपाठी, पंडित वेद प्रकाश, श्रीराम, नरसिंह यादव, सिंहासन, दुर्गेश कुमार शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, राजन यादव, राजू यादव, नगीना प्रसाद, प्रमोद यादव, लक्ष्मी यादव, शारदानंद यादव, डॉक्टर चंद्रिका यादव, शिव प्रसाद बारी, सूरज आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।