मुजुरी खुर्द पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल, दी सांत्वना
Deoria News - खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द में युवक की हत्या के पांचवें दिन सपा का प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिवार से मिला। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि सपा पीड़ित परिवार के...

खुखुन्दू, देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द में युवक की चाकू से गोद कर हुई हत्या के पांचवें दिन सपा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव के नेतृत्व में गांव पहुंचा। इस दौरान परिवार के लोगों से सपा प्रतिनिधि ने मुलाकात की और सांत्वना दी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हम सभी पीड़ित परिवार का हाल जानने आए हैं। इस घटना पर सपा शीर्ष नेतृत्व की पैनी नजर है। परिवार का कहना है कि पुलिस कुछ अपराधियों को बचाने मे लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।
जिले की हालत यह है कि अव्यस्क बच्चे भी अपराध की राह पकड़ते दिख रहे हैं, पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो समाजवादी लोग सरकार की चुलें हिलाने का काम करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा की समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खडी़ हैं। इस दौरान पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, अशोक सिंह कुशवाहा, रामपुर कारखाना विधान सभाध्यक्ष परमहंस यादव, महेंद्र प्रसाद गोंड, लक्ष्मण निषाद, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञानन्द चौधरी, दशरथ मौर्य, अमरेंद्र यादव, बाबूराम गोंड, अर्जुन यादव मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।