Severe Damage to Brick Kilns in Deoria Due to Unseasonal Rain and Storm बेमौसम बारिश से ईट भट्ठों को करोड़ों की क्षति, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSevere Damage to Brick Kilns in Deoria Due to Unseasonal Rain and Storm

बेमौसम बारिश से ईट भट्ठों को करोड़ों की क्षति

Deoria News - देवरिया में रविवार रात आई आंधी और बारिश से ईट भट्ठों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बरसात से कच्चे ईट खराब हो गए हैं और इससे ईट महंगे हो सकते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई बार हुई बारिश ने कार्य में बाधा...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 29 April 2025 08:23 AM
share Share
Follow Us on
बेमौसम बारिश से ईट भट्ठों को करोड़ों की क्षति

देवरिया, निज संवाददाता। रविवार की रात आई आंधी-पानी से ईट भट्ठों को करोड़ों रूपये की क्षति हुई है। बनाकर सूखने को छोड़ा गया ईट बरसात के पानी से गल कर खराब हो गया। अप्रैल महीने में कई बार बरसात होने से कच्चे ई खराब हो रहे हैं। बरसात से ईट भट्ठों को 3 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौसम की मार से ईट महंगा हो जायेंगे। पिछले सप्ताह मौसम काफी गर्म रहा और शनिवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। लगातार गर्मी की मार से लोग बेहाल हो गये थे। रविवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाल बदला और पूरे दिन आसमान में धुंध छाया रहा। रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी के साथ बरसात भी होने लगी। सबसे अधिक आंधी व बरसात का प्रकोप जिले के उत्तरी क्षेत्र में रहा। इससे आम और लीची की फसल को नुकसान हुआ, लेकिन सबसे अधिक क्षति ईट भट्ठों को हुई। जिले में पौने चार सौ ईट भट्ठें हैं। अधिकांश ईट भट्ठें चल रहे हैं और मजदूरों द्वारा ईट की पथाई की जा रही है। मजदूरों द्वारा ईट की पथाई कर उसे सूखने को रखा जाता है। सूखे ईटों का चट्टा लगाया गया था, ताकि भट्ठें से पक्के ईट निकालने के बाद उसमें कच्चे ईट को डाला जा सके। लेकिन अप्रैल महीने के विभिन्न तिथियों में चार-पांच बार बे मौसम की बरसात में कच्चे ईट खराब हो चुके हैं। रविवार की देर शाम को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। इससे भट्ठों पर सूखने को रखे कच्चे ईट पानी से गल गये और लगाये गये चट्टे भरभराकर गिर गये। बेमौसम की बरसात से ईट भट्ठों को 3 से 5 लाख रूपये की क्षति हुई। इस महीने कई बरसात से ईट खराब होने से यह महंगा भी हो सकता है। मौसम खराब होने से कुछ दिनों तक ईट की पथाई भी प्रभावित रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।