सरयू की कटान से बढ़ी दियारावासियों की मुश्किल
Deoria News - बरहज (देवरिया) में सरयू नदी के दक्षिणी किनारे पर निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास कटान ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटान के कारण पक्के पुल का निर्माण प्रभावित हो रहा है, जबकि नाव पर चढ़ना और...

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। सरयू की लहरें दक्षिणी किनारे पर निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट भीषण कटान कर रहीं हैं। कटान से दियारा के लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। सरयू की असमय कटान ने प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। एक तरफ कटान से नदी की चौड़ाई बढ़ गई है जिससे पक्का पुल निर्माण प्रभावित हुआ है। प्रशासन पक्का पुल का निर्माण कैसे हो इसके लिए माथापच्ची कर रहा है तो ही दूसरी तरफ परासिया देवार और विशुनपुर देवार के ग्रामीणों की जान सांसत में पड़ गई है। लगभग सौ मीटर लम्बाई हो रही कटान से नाव खड़ा करने वाला कच्चा घाट नदी में समाहित हो गया है।
कटान से किनारे पर नदी गहरी हो गई है, जिससे नाव पर चढ़ना और उतरना खतरे को दावत दे रहा है। अगर नाव से सही सलामत उतर उतर गए तो किनारे तो नदी से बाहर निकलने पसीना निकल जा रहा है। अगर पैर फिसल गया तो नदी में गिरना तय है। मंगलवार शाम को नाव से उतरते समय एक महिला पानी गिर गई। नाविकों ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला। विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, डॉ रिक्की सिंह, विनय कुमार, बैजनाथ यादव ने बताया कि कटान से किनारा एकदम खड़ा हो गया। नाव पर चढ़ते समय कौन कब नदी में समा जाए कहना कठिन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।