Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsVillage Head Complains to CDO Over Absence of Lekhpal in Deoria
प्रधान ने लेखपाल पर लगाया आरोप
Deoria News - देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास क्षेत्र के पिपरा दौला कदम के ग्राम प्रधान यमुना
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 4 June 2025 07:41 PM

देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास क्षेत्र के पिपरा दौला कदम के ग्राम प्रधान यमुना शरण मद्धेशिया ने लेखपाल के गांव में नहीं आने का आरोप लगाते हुए सीडीओ से शिकायत की है। उनका कहना है कि लेखपाल के नहीं आने से ग्राम वासियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता और इन्हें तहसील और जनपद का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने कार्रवाई की मांग किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।