प्रदेश में बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ की एकजुट होने की मांग
Etah News - गुरुवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आंबेडकर नगर में एक बैठक आयोजित की। प्रदेश संगठन मंत्री एमएस निमेष ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। सभी कार्यकर्ताओं...

गुरुवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आंबेडकर नगर में बैठक का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री एमएस निमेष ने कहा की प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिनकी पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर दलित समाज के लोगों को न्याय दिलाना होगा। बैठक के दौरान बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अलीगढ़ मंडल प्रभारी महेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जितेंद्र भास्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष, किशन लाल, बीएस आजाद, संजय सिंह, हिरदेश, वेदांत कुमार, रविंद्र बघेल, रामानंद,विकास, अर्जुन, शिव सिंह सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।