Family Feud Escalates Sister-in-law Cuts Tongue of Sister-in-law Over Property Dispute जेठानी से मुंह से हमलाकर काट ली देवरानी की जीभ, रेफर, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFamily Feud Escalates Sister-in-law Cuts Tongue of Sister-in-law Over Property Dispute

जेठानी से मुंह से हमलाकर काट ली देवरानी की जीभ, रेफर

Etah News - एक पारिवारिक विवाद में जेठानी ने देवरानी रीमा की जीभ काट दी। यह विवाद जमीन को लेकर चल रहा था। घटना के बाद रीमा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और बाद में अलीगढ़ रेफर किया गया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 17 May 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
जेठानी से मुंह से हमलाकर काट ली देवरानी की जीभ, रेफर

छोटी-छोटी बातों को लेकर कई दिनों से पारिवारिक विवाद में जेठानी ने देवरानी की जीभ को काट दी। मुश्किल से परिवार के लोगों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर हालात देख अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला का पति कटी जीभ लेकर डाक्टरों के पास पहुंचा। इस मामले में जेठानी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मलावन के गांव शाहआलमपुर निवासी रीमा पत्नी रविन्द्र का जेठानी राजकुमारी से कई दिनों से किसी ना किसी बात पर विवाद चल रहा था। इन दोनों के बीच उपले बनाने की जमीन को लेकर विवाद था। कई बार झगड़ा भी हो चुका है।

परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया। रीमा के पति रविंद्र ने बताया कि किसी ने पानी की पाइप लाइन को उखाड़ दी। राजकुमारी को शक था कि यह पाइप रीमा ने उखाड़कर फेंक दी है। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह लड़ाई शुरू हो गई। लड़ाई होते हुए देवरानी और जेठानी आमने सामने आ गई हैं। आरोप है कि राजकुमारी ने रीमा को जमीन पर गिरा लिया। उसके साथ मारपीट करने लगी। इस समय जेठानी से देवरानी की जीभ को मुंह से काट दिया। जुबान कटने पर महिला चीखने लगी। उसके पति एवं आसपास के लोगों ने उसे मुश्किल से छुड़ाया तो देवरानी कटी हुई जीभ बहार पड़ी थी। यह घटनाक्रम देख गांव की भीड़ एकत्रित हो गई। पति ने कटी हुई जीभ के साथ रीमा को लेकर मेडिकल कॉलेज में पहुंच गया। महिला को देख डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। दूसरी ओर थाना मलावन में जेठानी राजकुमारी उसके पति राजपाल और उनके दो बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मेडिकल कॉलेज के इमरजैंसी प्रभारी डा. माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की जीभ कटी हुई थी। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे रेफर किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।