पानी भरने गई बालिका को किशोरों ने बारातघर में ले जाकर किया दुष्कर्म
Etah News - एक बालिका पानी भरने गई थी, तभी दो किशोर उसे जबरन बारातघर ले गए और दुष्कर्म किया। घर जाकर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मां ने दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित...

पानी भरने गई बालिका को दो किशोर बरातघर में खींच ले गए। बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर मामले की जानकारी दी गई। मां ने मामले में दोनों किशोर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिजोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना रिजोर के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मई को बेटी पास में ही पानी भरने गई थी। आरोप है कि गांव नगला मंगली निवासी दो किशोर आए और बेटी को जबरन खींचकर बारातघर में ले गए। बरातघर में ले जाकर डरा-धमकाकर दोनों ने दुष्कर्म किया।
धमकी दी कि किसी को भी बताया तो वह जान से मार देंगे। इससे पीड़िता डर गई। पीड़िता ने घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। अगले दिन घरवालें बेटी को लेकर थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज की है। रिजोर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। रिजोर पुलिस ने दोनों किशोर को पकड़ लिया है। एसएचओ जितेन्द्र कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पंचायत भी बात आ रही सामने बताया जा रहा है कि घटना के बाद पंचायत भी हुई थी। पंचायत में बात नहीं बन पाई थी। इसके बाद मामले में शिकायत की गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों किशोर को पकड़ लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।