बोले मथुरा: टूटी राहें-जलभराव, यहां रहना दुश्वार
Etah News - गिरधरपुर के निवासी गंदगी, जलभराव और मच्छरों की समस्या से परेशान हैं। नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़...

मथुरा। गिरधरपुर के निवासी गंदगी, जलभराव और मच्छरों की समस्या से त्रस्त हैं। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याएं कई बार नगर निगम के समक्ष रखी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। नगर निगम के कर्मचारी कुछ दिन नालियों की सफाई के लिय आए भी, लेकिन इसके बाद क्षेत्र को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। स्थानीय निवासी बताते हैं कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है। इससे जहां एक ओर आवागमन बाधित होता है, वहीं दूसरी ओर मच्छरों के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। खाली प्लॉटो में तो स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है।
वहां कूड़े का अंबार लगा है और गंदा पानी मच्छरों को जन्म दे रहा है। बारिश के मौसम में यह समस्या और विकराल हो जाती है। जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे क्षेत्र में आवगमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां जलभराव होने से बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। जर्जर सड़कों से परेशान:मुख्य मार्ग की सड़के जर्जर है। वहीं अन्य रास्तो की हालत भी बहुत खराब है। सड़कों की गिट्टियां निकल रही हैं। इससे आवगमन में लोगो को दिक्कत हो रही है। टूटी सड़कें और उस पर कीचड़ होने से लोगों को आवगमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों की स्थति खराब होने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में रोड पर जलभराव की समस्या बन जाती है। नहीं हैं स्ट्रीट लाइट:गिरधरपुर क्षेत्र नगर निगम के अंदर आता है। नगर निगम के दायरे में शामिल होने के बाद भी इस क्षेत्र में आज तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। परिणामस्वरूप रात्रि के समय यहां अंधकार छाया रहता है, जिससे न सिर्फ राहगीरों को परेशानी होती है, बल्कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम से इस मुद्दे को लेकर शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां बारिश के दिनों से सड़क बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर कींचड़ व गंदगी से हम लोग वर्षों से जूझ रहे हैं। पता नहीं कब इससे राहत मिलेगी। कई बार छोटे बच्चे गिरने से चुटैल हो चुके हैं। नालियां चोक पड़ी हुई हैं। कोई देखने वाला नहीं है। समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की लेकिन निगम के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। -छोटू पहलवान क्षेत्र की नालियों की हालत खराब हो चुकी है। कहीं नालियां टूटी पड़ी हैं, तो कहीं बिल्कुल बंद पड़ी हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नाली से गंदे पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बह रहा है। बुजुर्ग और बच्चे कई बार फिसलकर घायल हो चुके हैं। गंदे पानी से सड़क भी जर्जर हालात में पहुंच गई है। हमारी समस्या को काई सुनने वाला नहींं है। -अमित शर्मा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी यहां के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। कई बार अधिकारियो को पत्र भी भेजे हैं लेकिन यहां के हालत अब भगवान के भरोसे है। जगह-जगह हो रहे गहरे गढ्ढो में वाहन फंस जाते हैं। -मनोज गिरधरपुर से कई कॉलोनियां जुडी हुई हैं। रोड नीचा होने के कारण जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। यहां न तो नालियां साफ होती हैं और न ही सड़क की हालत ठीक है। हल्की सी बारिश में ही चारों तरफ पानी भर जाता है, जो हफ्तों तक निकलता ही नहीं। -धर्मेश ठाकुर स्थानीय नागरिक जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। यहां की नालियां ऊंची नीची होने के कारण सड़को पर पानी भरा रहता है। जिस वजह से बिन बरसात के ही जलभराव की समस्या हो जाती है और कीचड़ जैसी स्थति बन जाती है। -प्रवीन शर्मा जगह-जगह खाली प्लॉटो में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे बदबू आती है। बढ़ती गर्मी के कारण इसमें कीड़े, मकोड़े व मच्छर आदि पनप रहे हैं। जिससे बच्चो में बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कूड़े के ये ढेर हटाने चाहिये। नियमित सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। -अनुज दुबे नालियां चोक पड़ी हुई हैं। इनसे निकलने वाला पानी घरों व सड़क पर बह रहा है। पोखर में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां की सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। सड़कों व नालियों की मरम्मत करायी जानी चाहिये। -अजय पांडे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट न होने से अंधकार की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों में भय बना रहता है। महिलाएं और बुजुर्ग तो अंधेरे के कारण बाहर निकलने से भी डरते हैं। ऑफिस से देर रात लौटने वाले लोगों के लिए यह स्थिति परेशान करने वाली है। -राजा मेरे घर के आगे हर दो दिन में जलभराव की समस्या हो जाती है। ये समस्या कई सालों से है। यहां खाली प्लॉटों में जलभराव के साथ जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए है। यहां मच्छर व कीड़े मकोड़े पनप रहे है। जो बीमारी फैला सकते हैं। -प्रहलाद यहां सड़कों पर जगह-जगह गढ्ढो के कारण दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटैल होते रहते हैं। यहां सड़क पर जलभराव से समस्या और गम्भीर हो जाती है। स्ट्रीट लाइट न होने से यहां लोग परेशान हैं। रात में निकलने में काफी परेशानी होती है। साथ ही किसी अप्रिय घटना का डर होता है। -डॉ. देशराज जलभराव की निकासी के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। नालियों के गंदे पानी का निकास न होने के कारण नाली की गंदगी सड़कों पर जमा हो रही है। सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है। यहां के हालत बदतर हैं। -हरिदास
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।