Woman Commits Suicide After Husband s Death Shocking Incident in Live-in Relationship महिला ने विषाक्त खाकर दे दी जान, दफनाने से पहले पहुंच गई पुलिस, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWoman Commits Suicide After Husband s Death Shocking Incident in Live-in Relationship

महिला ने विषाक्त खाकर दे दी जान, दफनाने से पहले पहुंच गई पुलिस

Etah News - पति की मौत के बाद लिव इन रिलेशन में रह रही पूनम ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी मौत के बाद उसका साथी प्रताप शव को दफनाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस पहुंच गई। पूनम के तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 9 May 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने विषाक्त खाकर दे दी जान, दफनाने से पहले पहुंच गई पुलिस

पति की मौत के बाद लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने विषाक्त खाकर जान दे दी। महिला की मौत होने पर युवक उसका शव लेकर अपने गांव में दफनाने के लिए पहुंच गए। वह महिला को मिट्टी में दबा पाता कि तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी करने के बाद शव को बरामद कर लिया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रंगार नगर में पूनम (25) किराए की मकान में रह रही थी। उसकी शादी चंदोसी निवासी बंटी के साथ हुई थी। पूनम पर तीन बच्चे है। करीब तीन महीने पहले एक ट्रेन हादसे में बंटी की मौत हो गई।

बंटी इलेक्ट्रिक का काम एटा में ही करता था। पति की मौत के बाद पूनम की मुलाकात प्रताप सिंह निवासी बमनई थाना पिलुआ से हो गई। पूनम बच्चों को लेकर प्रताप के लिव इन रिलेशन में रह रही थी। शुक्रवार को पूनम ने श्रंगार नगर में ही विषाक्त खा लिया। इसकी जानकार जब प्रताप को हुई तो उसने पिलुआ में एक डाक्टर के यहां दिखाया। डाक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पूनम की मौत के बाद प्रताप सिंह ने उसे ठिकाने लगाने की योजना मन बना ली। वह महिला के शव को लेकर अपने गांव बमनई मक्का खेत पर पहुंच गया। पूनम के शव को गड्ढे में गाड़ने के लिए तैयारी कर रहा था कि इसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जानकारी अब उसके परिजनों को दी गई है। देरशाम तक कोई नहीं पहुंच सका है। अनाथ हो गए बच्चे बताया जा रहा है कि प्रताप भी शादीशुदा है। वह परिजनों की मर्जी के बिना उसे यहां पर रख रहा था। पूनम की मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए। उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। महिला काफी दिनों से यहीं पर रह रही थी। हर कोई इस बात की चर्चा रहा है कि अब इन बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।