Vandalism at Religious Site Idol Damaged Police Investigation Underway प्रतिमा खंडित होने से नाराजगी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsVandalism at Religious Site Idol Damaged Police Investigation Underway

प्रतिमा खंडित होने से नाराजगी

Pratapgarh-kunda News - हीरागंज के कांटेजोत रायगढ़ गांव में एक धार्मिक स्थल पर स्थापित प्रतिमा को अराजकतत्वों ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 10 May 2025 04:30 PM
share Share
Follow Us on
 प्रतिमा खंडित होने से नाराजगी

हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के बाहर स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने आंशिक रूप से खंडित कर दिया। सुबह लोगों ने खंडित प्रतिमा देख आक्रोश फैल गया। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के कांटेजोत रायगढ़ गांव के पास करीब सात वर्ष पहले ग्रामीणों ने एक धार्मिक स्थल पर एक प्रतिमा की स्थापना कराई थी। शुक्रवार रात उसी प्रतिमा को अराजकतत्वों ने आंशिक क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर गांव के ही शिवम पांडेय ने पुलिस को तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है।

पुलिस मामले की जांज करने में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।