Veterans Ready to Serve Again for Nation Kargil War Memories Resurface मौका मिलने पर धूल चटाने का जज्बा रखते हैं रिटायर फौजी, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsVeterans Ready to Serve Again for Nation Kargil War Memories Resurface

मौका मिलने पर धूल चटाने का जज्बा रखते हैं रिटायर फौजी

Gangapar News - जसरा। विकास खंड जसरा के पूर्व सैनिक बृजराज सिंह ने बताया कि करगिल युद्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 10 May 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
मौका मिलने पर धूल चटाने का जज्बा रखते हैं रिटायर फौजी

विकास खंड जसरा के पूर्व सैनिक बृजराज सिंह ने बताया कि करगिल युद्ध को मैंने अपने आंखों से देखा है। युद्ध का नाम सुनते ही उनके अंदर की ज्वालामुखी धधकने लगती है। बताया कि सेना का कोई जाति धर्म नहीं होता है। उसे केवल राष्ट्र प्रेम का पाठ ही पढ़ाया जाता है। राष्ट्र के लिए हंसते-हंसते जान गंवाने की क्षमता केवल भारतीय सेना में ही है। इसी तरह आर्डिनेंस कैप्टन रहे अवधराज सिंह ने कहा कि सरकार यदि हमें बुलाएगी तो हम राष्ट्र के लिए पाकिस्तान को धूल चटाने अवश्य जाएंगे। तातारगंज के पूर्व सैनिक हंसराज द्विवेदी ने बताया कि करगिल युद्ध के समय हमारी पोस्टिंग राजस्थान में थी।

उस समय हम सभी सैनिक युद्धाभ्यास कर रहे थे। आगरा से सूचना मिली है कि पांच वर्ष तक के रिटायर्ड सैनिकों को तैयार रहने को कहा गया है। अगर हमें बुलाया जाएगा तो एक बार पुनः जंग लड़ने को तैयार हूं। ग्राम सभा चिल्ला गौहानी के अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे पिता जी बांके बिहारी मिश्र भी सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। बड़े भाई अशोक मिश्रा और मैं भी फौज से रिटायर्ड हूं। इसी तरह तातारगंज के धर्म गुरु रहे कामता प्रसाद द्विवेदी व त्रिभुवन नाथ पाठक ने भी बताया कि हमें हमारा देश सर्वोपरि है। देश के लिए कुछ भी करने का जज्बा बरकरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।