India-Pakistan Ceasefire Agreement Reached After Tensions भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia-Pakistan Ceasefire Agreement Reached After Tensions

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम

भारत और पाकिस्तान ने चार दिन की तनातनी के बाद शनिवार को संघर्ष विराम पर सहमति जताई। यह निर्णय शाम पांच बजे से लागू हुआ। दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फोन वार्ता के बाद यह सहमति बनी। अमेरिका के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम

मदन जैड़ा नई दिल्ली। चार दिन तक चली तनातनी और संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान शनिवार की शाम संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। शाम पांच बजे से इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने शनिवार को शाम 3:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष आज शाम पांच बजे से भूमि वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दोनों देशों के डीजीएमओ 12 मई को 12 बजे इस मुद्दे पर आगे की वार्ता करेंगे। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘एक्स पर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का ऐलान करते हुए दोनों देशों को बधाई दी थी। उसके बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ईशाक डार ने भी संघर्ष विराम की घोषणा को दोहराया। बाद में भारत की तरफ से विदेश सचिव मिस्री ने यह ऐलान किया। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला सीधे दोनों देशों के बीच हुआ। दोपहर को पाक के डीजीएमओ ने फोन कॉल की शुरुआत की जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। इसमें किसी और मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हालांकि अपने बयान में कहा कि रातभर हुई बातचीत के बाद यह निर्णय हुआ है लेकिन भारत-पाकिस्तान ने अपने बयानों में अमेरिका का कहीं जिक्र नहीं किया। -- पाक पर मौजूदा प्रतिबंध जारी रहेंगे पाकिस्तान पर लगाए गए मौजूदा प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे। जैसे वीजा, व्यवहार, सिंधु जल समझौते का निलंबन, राजनयिकों की संख्या में कमी आदि। कोई पूर्व शर्त नहीं पाकिस्तान की पहल पर यह समझौता हुआ है, इसमें कोई भी पूर्व शर्त लागू नहीं है। द्विपक्षीय समझौता पूरी तरीके से दो देशों के बीच हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।