Congress Committee Meeting in Kamdara New Appointments and 2025 Goals Discussed कांग्रेस के नीति-सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचायें: चैतू, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsCongress Committee Meeting in Kamdara New Appointments and 2025 Goals Discussed

कांग्रेस के नीति-सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचायें: चैतू

कामडारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कामडारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठककामडारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठककामडारा में कांग्रेस कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 11 May 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के नीति-सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचायें: चैतू

कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को अजीत केरकेट्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। किसान भवन में आयोजित कांग्रेसियों की बैठक में जिलाध्यक्ष चैतु उरांव उपस्थित थे। बैठक में नवगठित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गये। इस क्रम में देवनीस टोपनो,फगुवा घोषाल,सुनीता टोपनो,अश्विनी नाग,प्रेम प्रकाश सुरीन,नारायण साहु,जसिंता केरकेट्टा,जॉय टोपनो,मनी राम,पतरस होरो व दाउद होरो को प्रखंड कमेटी के दायित्वों की नियुक्ति पत्र सौंपी गयी। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चैतु उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते कहा कि आप सब पूरे समर्पण के साथ पार्टी के नीति-सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाये। कांग्रेस पार्टी 2025 को संगठन सृजन वर्ष के रूप में लक्षित किया है।

इसी के तहत प्रखंड,बूथ व अग्रणी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। मौके पर कांग्रेस नेता अजीत गुड़िया,महिला मोर्चा की अध्यक्ष यशोदा देवी,यूथ कमेटी के अध्यक्ष विष्णु चीक बड़ाईक,एससी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश्वर राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।