Empowering Women Kamalwati Singh Highlights Ahilyabai Holkar s Legacy इटावा में भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का समापन, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsEmpowering Women Kamalwati Singh Highlights Ahilyabai Holkar s Legacy

इटावा में भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का समापन

Etawah-auraiya News - महिला कल्याण निगम की सभापति कमलावती सिंह ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत है। भाजपा कार्यकर्ताओं को देवतुल्य मानती...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 1 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का समापन

महिला कल्याण निगम की सभापति कमलावती सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन की परंपराओं को आगे बढ़ाने और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हो पर चलकर महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यरत हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि भाजपा ही एक मात्र संगठन हैं जहां कार्यकर्ताओं को देवतुल्य माना जाता हैं। भाजपा ने 28 साल की कड़ी मेहनत के उपरांत जो दायित्व उन्हे हैं उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा की अहिल्यबाई होल्कर किसी एक समाज की न होकर सभी देशवासियो के लिए प्रेरणा श्रोत हैं।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार किया है। संचालन अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा विनीता गुप्ता, शिवकिशोर धनगर, हरनाथ कुशवाहा, ममता कुशवाहा, रजत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, अंशुल दुबे, जितेंद्र जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे। जूनियर वर्ग में अरमान गोयल, नितिन गौतम, अक्षिका सिंह। सीनियर वर्ग में आयुष यादव, जितेंद्र व प्रशांत को प्रतीक चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।