इटावा में बोली सदर विधायक, युवा पीढ़ी लोकमाता अहिल्याबाई के बारे में जरुर जाने
Etawah-auraiya News - भाजपा कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक सरिता भदौरिया और जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से...

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में रविवार को भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से अहिल्याबाई के कृतित्व को लोगों ने देखा। युवा पीढ़ी को पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर बनवाए। सरोवरों, घाटों, कुंओं व बावड़ियों का निर्माण कराया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, शिवकिशोर धनगर, विवेक भदौरिया, रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, अभियान संयोजक रवि प्रकाश धनगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, कमलेश कठेरिया, सोनिया चक, वीरेंद्र बघेल, भदौरिया, अशोक चौहान, अनुग्रह सेंगर, विवेक गुप्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।