Goddess Gayatri Jayanti Celebrated with Yajna at Jageshwar Nath Temple इटावा में गायत्री जयंती पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में डाली आहुतियां, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsGoddess Gayatri Jayanti Celebrated with Yajna at Jageshwar Nath Temple

इटावा में गायत्री जयंती पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में डाली आहुतियां

Etawah-auraiya News - गायत्री जयंती के अवसर पर जागेश्वरनाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्वकल्याण की प्रार्थना की और कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विचार क्रांति अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 8 June 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में गायत्री जयंती पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में डाली आहुतियां

वेदमाता गायत्री जयंती के अवसर पर पारंपरिक रूप से यज्ञ का आयोजन पक्का तालाब स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धाभाव से किया गया इसी अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण अवसर पर भी कई कार्यक्रम संपन्न हुए।श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्वकल्याण की प्रार्थना की। गायत्री परिजन रामगोपाल चतुर्वेदी,राजा पिस्तम गुप्ता एवं विकास सिंह चौहान ने यज्ञ संपादित कराया गया । युग निर्माण योजना के विचार क्रांति अभियान में समर्पित भाव से बहुविधि सहयोग प्रदान कर उत्कृष्ट समाज निर्माण में योगदान के लिए चार लोगों को माल्यार्पण कर एवं मां गायत्री का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

राम अवतार सक्सेना, अरविंद सोनी व स्वर्गीय बनारसी सिंह चौहान की लंबी साधना सेवाओं के लिए उनके पुत्र विकास सिंह चौहान तथा सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ज्ञानार्थी को विचार क्रांति अभियान में सक्रिय भागीदारी और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रसाद वितरण बृजेश पटेल, ढुल्लन पटेल,नीरज पटेल,राममोहन वर्मा, हर्ष वर्मा ने किया। कई दशकों से यज्ञादि आदि अभियानों का संयोजन करने बाले कृष्ण मनोहर दीक्षित ने सभी परिजनों के प्रति आभार व्यक्त कर आवाहन किया कि राष्ट्र की उन्नति में सहयोग के लिए विचार क्रांति अभियान के जीवन मूल्य धारण करें तो प्रकृति पर्यावरण और प्रभु प्रसन्न होंगे, जिसका लाभ आपके परिवार को अनंत काल तक मिलना संभव होगा । पुष्कर द्विवेदी,राम अवतार सक्सेना, मुन्नालाल शर्मा, ,इंजीनियर आशाराम आर्य, शिवराम त्रिवेदी, प्रभू दयाल राजपूत,शंकर राम त्रिपाठी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।