Seven-Day Shrimad Bhagwat Gyan Yajna Concludes with Religious Fervor in Nagla Bane इटावा में श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह संपन्न, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSeven-Day Shrimad Bhagwat Gyan Yajna Concludes with Religious Fervor in Nagla Bane

इटावा में श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह संपन्न

Etawah-auraiya News - ग्राम नगला बने में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का समापन धार्मिक श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी और समाज की मंगलकामना की। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाMon, 12 May 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह संपन्न

ग्राम नगला बने में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सोमवार को धार्मिक श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी और समाज व राष्ट्र की मंगलकामना की। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय जय मां काली सेना के अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वृंदावन से पधारे कोकिल पुष्प जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा सुनने को भारी भीड़ उमड़ी थी।

इस संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान का संयोजन श्री 1008 बाल योगी महंत विनोद दास महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। ग्राम नगला बने में आयोजित यह सात दिवसीय आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।