Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Death of Village Head in Accident New Appointment in Alam Pur Hauz
इटावा में भारत सिंह देखेंगे ग्राम प्रधान का कामकाज
Etawah-auraiya News - जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के प्रधान सुधीर कुमार की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनके स्थान पर भारत सिंह को प्रधान के कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSat, 31 May 2025 11:25 PM

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया है कि विकासखंड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के निर्वाचित ग्राम प्रधान सुधीर कुमार की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनके स्थान पर प्रधान पद के कर्तव्य और उनकी शक्तियों का निर्वाहन किए जाने के लिए भारत सिंह सदस्य ग्राम पंचायत का नाम निर्देशित किया गया है। अब भारत सिंह अगले आदेशों तक ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के ग्राम प्रधान के कर्तव्यों और शक्तियों का निर्धारण करेंगे। रिक्त पद पर निर्वाचन के बाद यह आदेश निष्प्रभावी हो जाएगा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।