Nainital Weather Update Rising Temperatures Reach 30 C Amid Sunshine नैनीताल में खिली धूप, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा , Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsNainital Weather Update Rising Temperatures Reach 30 C Amid Sunshine

नैनीताल में खिली धूप, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नैनीताल में सोमवार को तेज धूप के कारण मौसम गर्म हो गया है। पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 2 June 2025 12:01 PM
share Share
Follow Us on
नैनीताल में खिली धूप, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी के बावजूद धूप के कारण मौसम गर्म बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। पिछले दिनों जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दोपहर के समय गर्मी से बचने की सलाह दी गई है, जबकि शाम के समय मौसम कुछ हद तक सुहावना बना रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।