Gang rape of a minor in Sehore, killed by feeding sulfas, 2 arrest MP: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, परिजनों का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने की लाठीचार्ज, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Gang rape of a minor in Sehore, killed by feeding sulfas, 2 arrest

MP: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, परिजनों का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने की लाठीचार्ज

परिजनों ने न्याया की गुहार लगाते हुए नाबालिग लड़की के शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद भी ना हटने पर पुलिस ने लाठी का सहारा लिया, इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सिहोरWed, 4 June 2025 03:44 PM
share Share
Follow Us on
MP: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, परिजनों का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने की लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश के सिहोर से रेप के बाद हत्या और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने का मामला सामने आया है। यहां 17 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने दरिंदगी के बाद लड़की को सल्फास की गोलियां खिलाईं और मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने न्याया की गुहार लगाते हुए नाबालिग लड़की के शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद भी ना हटने पर पुलिस ने लाठी का सहारा लिया, इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

गांव के लड़कों ने नाबालिग को दबोचा

पूरी घटना सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदी खुर्द की है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी छोटी बहन के साथ सोमवार रात 11 बजे घर से थोड़ी दूर पानी भरने गई थी। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी छोटी बेटी तो घर लौट आई, लेकिन बड़ी नहीं। बच्ची ने बताया कि गांव के दो युवक जगपाल और कान्हा ने उसकी बड़ी बहन को रोक लिया और उसे कहीं ले गए हैं।

पिता ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

लड़की के पिता के मुताबिक जब वह आस-पास तलाश कर रहे थे तभी नाबालिग लड़की घर लौट आई। लड़की का हालत खराब थी। नाबालिग लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार रात गांव के दो लड़कों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जबरन ज़हर खिला दिया। जब शिकायत करने थाने पहुंचे तो वहां से पुलिस वालों ने उन्हें डांटकर भगा दिया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा से खदेड़े गए तो दिल्ली भाग आए, 12 बच्चे सहित 18 बांग्लादेशी दबोचे गए
ये भी पढ़ें:CM रेखा की विधानसभा का क्या है हाल? सौरभ भारद्वाज ने VIDEO जारी कर गिनाईं कमियां
ये भी पढ़ें:रोहित निकला कुर्बान; उज्जैन में हिन्दू युवती संग निकाह-बुर्का के लिए मारपीट

थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

बेटी की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए भोपाल ले गए जहां मंगलवार उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन लड़की का शव लेकर भोपाल से वापस आए और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। परिजनों ने रसिया रोड पर थाने के सामने शव रखकर तीन घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने व सख्त सजा देने की मांग की।

लाठीचार्ज में छह लोग हुए घायल

अहमदपुर पुलिस ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण प्रदर्शन पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर मामले को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया। इसमें छह लोगों के घायल होने की भी खबर है। धरने पर बैठे लड़की के पिता का आरोप है कि बेटी का रेप करके मर्डर किया गया है। आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हम फांसी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने हमें ही पीटा है इस लाठीचार्ज में 6 लोग घायल हुए हैं।

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह भोपाल में हमीदिया अस्पताल से अहमदपुर पुलिस को बच्ची के जहर खाने से मौत होने की सूचना मिली थी। मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। परिजन ने बताया कि पिता ने बच्ची को गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले में दोनों आरोपी कान्हा और जगपाल को हिरासत में लेकर अहमदपुर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। मृतका के घर पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के लिए एसडीओपी पूजा शर्मा को विशेष अधिकारी बनाया गया है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|