Tragic Fire Accident in Ekta Colony Claims Lives of Mother and Son इटावा में आग से झुलसे बेटे की भी गई जान, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Fire Accident in Ekta Colony Claims Lives of Mother and Son

इटावा में आग से झुलसे बेटे की भी गई जान

Etawah-auraiya News - शहर की एकता कॉलोनी में सात दिन पहले सिलेंडर में आग लगने से सास-बहू शहर की एकता कॉलोनी में सात दिन पहले सिलेंडर में आग लगने से सास-बहू

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाMon, 14 April 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में आग से झुलसे बेटे की भी गई जान

शहर की एकता कॉलोनी में सात दिन पहले सिलेंडर में आग लगने से सास-बहू और बेटा झुलस गए थे। बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू का इलाज जारी है। वहीं, इस हादसे के दूसरे दिन युवक की मां की मौत हो गई थी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी के रहने वाली 65 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन दुबे, 32 वर्षीय बेटा नितिन दुबे और 26 वर्षीय बहू सिम्मी दुबे आठ अप्रैल को आग में झुलसकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां अगले दिन सुमन देवी की मौत हो गई थी। जबकि बेटा नितिन और उसकी पत्नी सिम्मी को परिजन दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर करा ले गए थे, जहां दोनों का उपचार चल रहा था। रविवार रात उपचार दौरान नितिन ने भी दम तोड़ दिया। सुमन के पति दिनेश का पहले ही देहांत हो चुका है। दिनेश बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद से रिटायर थे। नितिन उनका इकलौता बेटा था। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों में मातम छाया हुआ है। नितिन का एक चार साल का बेटा है। जोकि आगजनी के समय घर के बाहर खेल रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।