Indian Defense Forum Appoints Rashmi Chaudhary as State President Pays Tribute to Martyrs रश्मि बनीं रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsIndian Defense Forum Appoints Rashmi Chaudhary as State President Pays Tribute to Martyrs

रश्मि बनीं रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष

रुड़की। भारत रक्षा मंच की शनिवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रश्मि चौधरी को मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किय

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 26 April 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
रश्मि बनीं रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष

भारत रक्षा मंच की शनिवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रश्मि चौधरी को मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की घोषणा की। अंत में कार्यक्रम में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने कहा कि जिस प्रकार से सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार मंच का प्रयास है कि देश को अंदरूनी तौर पर मजबूत किया जा सके। कहा कि सनातन का प्रचार प्रसार कर देश के नौजवानों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। इसके अलावा गीता कार्की जिलाध्यक्ष, आंचल तोमर को नगर अध्यक्ष, आशा धस्माना को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, शकुंतला को जिला महामंत्री, अर्चना और नीता को जिला संगठन मंत्री, कोमल रानी को रुड़की ब्लॉक एवं सरस्वती रावत को झबरेड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम की सदस्य सुजेन आनंद, पूजा नंदा, पंकज नंदा, सरोजिनी, आंचल, रोहित तोमर, चंद्रकला, सुमित्रा, उमेश शर्मा, ललित पाल, इंदु भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।