Police Arrest 13 in Madhubani Major Drug and Assault Crackdown विभिन्न मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPolice Arrest 13 in Madhubani Major Drug and Assault Crackdown

विभिन्न मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी जिले में शनिवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या के प्रयास और शराबबंदी के मामलों में पांच-पांच लोग पकड़े गए। पुलिस ने 2046 लीटर शराब जब्त की और वाहन चेकिंग में 14...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
विभिन्न मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शनिवार को 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हत्या के प्रयास मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शराबबंदी में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 2046 लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 14 वाहन चालकों से 26 हजार रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया। एक पिकअप एवं दो बाइक जब्त किया गया है। विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।