इटावा में चंबल नदी के पुल के पिलर में नाव टकराने से युवक की डूबने से मौत
Etawah-auraiya News - बढ़पुरा इलाके में चंबल नदी में नाव पुल के पिलर से टकरा गई। इस घटना में 22 वर्षीय नवीन बघेल उछलकर नदी में गिर गया और डूब गया। दो घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो...

बढ़पुरा इलाके में चंबल नदी में नाव पुल के पिलर से टकरा गई। इससे नाव पर बैठा एक युवक उछलकर नदी में गिरकर डूब गया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक अपने साथियों के साथ चंबल नदी में नहाने गया था। नदी के किनारे खड़ी नाव को खुद ही वह लेकर चल दिया था। बढ़पुरा के नगला वीरबल के रहने वाले 22 वर्षीय नवीन बघेल अपने दोस्त सचिन, अंकित, गुड्डू, अंकुष और हर्ष के साथ रविवार सुबह दस बजे चंबल नदी में नहाने गया था। नदी किनारे खड़ी नाव(सेंचुरी विभाग की छोटी नाव में कोई नहीं था, ये देखकर नवीन सवार हो गया और नाव को चला दिया।
नाव जैसे ही चंबल पुल के पास पहुंची तभी खंभा नंबर पांच से नाव टकरा गई। इससे नवीन नाव से उछलकर सीधा नदी में जाकर गिरा। दोस्त कुछ समझ पाते तब तक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। दोस्तों के चीख-पुकार पर स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू कर दी। जानकारी पर बढ़पुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे बाद उसको बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के चाचा मुकेश ने बताया नवीन गुजरात जामनगर में प्राइवेट नौकरी करता था। 20 दिन पहले ही घर आया था। दो बहन और दो भाइयों में छोटा था। गांव के दोस्तों के साथ नदी नहाने गया था। प्रभारी निरीक्षक गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया शव को नदी से निकलावकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नायब तहसीलदार प्रीति सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।