सेवानिवृत्त सैनिक की पत्नी के गले से चेन पार की
Farrukhabad-kannauj News - ताज्जुब की बात तो यह है कि यह घटना पांचालघाट पुलिस चौकी के ठीक पास की है।महिला अपने पति के साथ चौकी पर शिकायत करने गयी तो वहां पर कोई नही मिला। इस पर

फर्रुखाबाद, संवाददाता। दशहरा पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा की पोल खुल गई। इटावा-बरेली राज मार्ग पर जिस समय जाम लगा था उसी समय मौका पाकर एक सेवानिवृत्त सैनिक की पत्नी के गले से चेन उड़ा दी गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि यह घटना पांचालघाट पुलिस चौकी के ठीक पास की है। महिला अपने पति के साथ चौकी पर शिकायत करने गई तो वहां पर कोई नहीं मिला। इस पर कादरीगेट के इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रिका प्रसाद को सूचना दी। उन्होंने भी टरका दिया। सेंट्रल जेल चौराहे के निकट रहने वाले सेवानिवृतत फौजी ओमकार की पत्नी सुनीता बाइक से सुबह गंगा स्नान करने पांचालघाट आयी थी।
गंगा स्नान करने जब वह वापस घर के लिये चली तो सुनीता का पति अपनी बाइक जाम से निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी समय मौका देखकर सुनीता के गले से चेन उड़ा दी गयी। सुनीता ने जब गले में चेन नही देखी तो वह परेशान हो गयी। पास में ही चौकी पर शिकायत करने पहुंची वहां पर कोई नही मिला। इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रिका प्रसाद ने भी महिला को टरका दिया। इस बीच महिला ने अपा पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को पूरी जानकारी दी फिर भी कोई एक्शन नही लिया गया। काफी देर परेशान होकर महिला अपने पति के साथ घर चली गयी। महिला के मुताबिक चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक है। क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि महिला ने कोई तहरीर नही दी है। यदि तहरीर आयी तो कार्रवाई की जाएगी। चप्पे चप्पे पर तैनात था पुलिस बल, फिर भी हो गयी वारदात फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुलिस चौकी क्षेत्र मे पूरा अमला गंगा दशहरा को देखते हुए अलर्ट मोड में था। मसेनी से लेकर पांचालघाट तक 28 प्वाइंटों पर चप्पे चप्पे पर पुलिस लगी थी। फिर भी पुलिस की लापरवाही के चलते एक महिला की सोने की जंजीर चौकी पांचालघाट के पास से ही पार कर दी गयी। पांचालघाट चौकी के पास ही कई पुलिस अफसर भी डटे हुये थे। जाम के समय में जो वारदात हुयी उसे पुलिस अफसरेां ने भी गंभीरता से नही लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।