गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत
Farrukhabad-kannauj News - गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत

कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव सिनौली स्थित गंगा घाट पर दशहरा के मौके पर लोग सुबह से ही स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। जब लोग स्नान करने में मस्त थे, तभी सुबह लगभग 8 बजे दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने गए उनका एक साथी भी डूबते डूबते बच गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला वीरबल निवासी रमन यादव (20) पुत्र रघुवीर सिंह यादव व सचिन सिंह यादव (22) पुत्र श्यामवीर सिंह यादव नगर से सटे गांव दत्तू नगला मे किराये पर कमरा लेकर आर्मी की तैयारी कर रहे थे। उनको प्रशिक्षण दे रहे सीनियर छात्र जुगेंद्र सिंह(25) पुत्र त्रिमल निवास मेवा नगला थाना दादौ अलीगढ़ आज वृहस्पतिवार को उक्त तीनो रेस लगाने के बाद गंगा नहाने सिनौली घाट जा पहुंचे। वे सुबह 7.30 बजे गंगा मे नहाने के लिए उतर गए। गंगा का वहाव तेज होने के कारण तीनो डूबने लगे। जोगेंद्र तो जैसे तैसे बाहर निकल आया। पर वे दोनों डूब गए। जब यह नज़ारा आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो चीख पुकार मच गयी। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया और सीएचसी भिजबाया गया। जहाँ डॉ विपिन कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंचे परिवारीजनो मे कोहराम मच गया। रमन और सचिन एक ही गांव के है और दोनों मे बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोनों नगर के मोहल्ला दत्तूनगला में एक किराए के मकान में रह कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। मृतक रमन भाइयों पंकज व पवन मे सबसे छोटा था वही उसकी एक बहन लवली है। मृतक सचिन अपने दो भाइयों सक्षम (11) मे बड़ा था और बहने अनुष्का, रौशनी व प्रियंका है। प्रियंका कायमगंज सीएचसी मे स्टाफ नर्स की पोस्ट पर कार्यरत है। वही पुलिस ने दोनों मृतको का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम रवींद्र सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत 4-4 लाख की राशि दी जाएगी गंगा में चल रहे अवैध खनन से आए दिन हो रहे हादसे कंपिल से लेकर शमशाबाद तक जगह जगह गंगा में पिछले लंबे अर्से से अवैध खनन चल रहा है। दिन रात जेसीबी के माध्यम से गंगा से बालू का खनन कर माफियाओं ने भंडारण कर रखा है। बालू खनन से गंगा में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिन में भरे पानी की गहराई का अंदाज न हो पाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अभी रविवार को ही नगर के मोहल्ला कूचा निवासी रामरतन चौहान का 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा की गंडुआ घाट पर डूबने से मौत हो गई थी। खनन माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अधिकारी भी सब जानकारी होने के बावजूद आँखें मूंद कर चुप्पी साधे रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि गंगा दशहरा पर सुरक्षा की दृष्टि से गंडुआ घाट पर पांच पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर घटना घटित हुई है। उस पर लोग स्वेच्छा से नहाने जाते हैं। वह चिन्हित घाट नहीं है। टीले पर खड़े रहे नायब तहसीलदार जूते न पानी में भीग जाएं इस भय से गंगा घाट पर गए नायब तहसीलदार मनीष वर्मा सोते के पास एक टीले पर खड़े होकर दूर से नजारा देखते रहे। वे पानी पार कर घटना स्थल पर जाने का साहस न जुटा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।