पुलिस से परेशान पीड़ित परिवार ने डीएम से की शिकायत
Fatehpur News - -अखरी ट्रिपल मर्डर.....पुलिस से परेशान पीड़ित परिवार ने डीएम से की शिकायतपुलिस से परेशान पीड़ित परिवार ने डीएम से की शिकायतपुलिस से परेशान पीड़ित परिव

फतेहपुर। अखरी के तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार की महिलाओं ने खागा में तहसील समाधान दिवस पर पहुंच दर्ज मुकदमों व पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। डीएम से मामले की शिकायत की। पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अखरी गांव में गुरुवार दोपहर आरोपी पूर्व€प्रधान मुन्नू सिंह के घर की महिलाओं के पहुंचने पर मृतक पप्पू सिंह के घर की महिलाओं ने ग्रामीणों संग हंगामा किया था। पुलिस आरोपी पक्ष की महिलाओं व तीन युवकों को थाने ले आई थी। सभी का शांतिभंग में चालान किया था। शुक्रवार को फोर्स संग एसपी गांव पहुंचे थे। पुलिस गांव से सात लोगों को थाने लाई थी।
जिसमें अभिनव सिंह, जितेंद्र सिंह, लव सिंह, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, शिवेंद्र सिंह और रौनक सिंह थे। इन पर बलवा, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया। इस कार्रवाई के बाद मृतक किसान नेता पप्पू सिंह की मां रामदुलारी, मृतक अनूप सिंह की पत्नी मनीषा खागा तहसील सभागार पहुंची। यहां डीएम से पुलिस की शिकायत की। मनीषा ने आरोप लगाया कि पुलिस धमका रही है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अभ्रद भाषा में बात की है। गंदी गालियां दीं। एसएसआई विद्या प्रकाश ने बताया कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। सात लोगों के खिलाफ विधि संगत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बीते आठ अप्रैल की सुबह दिनदहाड़े गांव किनारे किसान नेता भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह उनके बेटे अभय सिंह और भाई अनूप सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में हत्यारोपी पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह उनके दोनों बेटों पीयूष, भूपेंद्र समेत छह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।