BJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Statewide Campaign अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाएगी भाजपा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Statewide Campaign

अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाएगी भाजपा

Lucknow News - भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर 21 से 31 मई तक प्रदेशभर में स्मृति अभियान चलाएगी। इसमें महिला संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। रानी अहिल्याबाई के जीवन और आदर्शों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 18 May 2025 06:20 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाएगी भाजपा

लखनऊ। भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश में 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाएगी। इसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों, महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने यह जानकारी दी। त्र्यंबक त्रिपाठी ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। वे सुशासन, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की मिसाल थीं। पार्टीजनों की कार्यशाला में त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई ने न्याय के लिए अपने पुत्र को ही मृत्युदंड दिया था।

मुगल आक्रांताओं ने जिन मंदिरों को क्षतिग्रस्त व धवस्त कर दिया था उन्हें पुनर्स्थापित कराया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। परीत परिस्थितियों में शासन सत्ता को संभालते हुए कुशल प्रशासक के रूप में धार्मिक और सामाजिक कार्यों को भी बखूबी अंजाम दिया। अनेकों नदियों के घाटों का पक्का निर्माण, कुओं और बावड़ियों के निर्माण कराने का कार्य भी रानी अहिल्याबाई ने किया। उन्होंने कहा कि स्मृति अभियान का मकसद रानी अहिल्याबाई के जीवन व आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। स्कूल कॉलेजों में रेस, प्रदर्शनी और महिला सम्मेलन होंगे महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि स्मृति अभियान के दौरान महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए दौड़, जिला स्तर पर संगोष्ठी, घाटों पर साज सज्जा के साथ नदी आरती, रानी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर प्रदर्शनी, नाट्य मंचन और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और जन्माष्टमी शताब्दी श्रद्धांजलि समारोह जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह तोमर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी और वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।