भारतीय सेना जिंदाबाद की गूंज के साथ निकली तिरंगा यात्रा
Basti News - फोटो: 17 बीएसटी 6: शास्त्री चौक से निकली तिरंगा यात्रा में भागीदारी करते लोग फोटो: 17 बीएसटी 6: शास्त्री चौक से निकली तिरंगा यात्रा में भागीदारी करते लोग

बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा ने शनिवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। शास्त्री चौक से शुरू तिरंगा यात्रा का समापन जीआईसी के मैदान पर हुआ। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य प्रो. प्रज्ञा तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया। हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ नगर की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। ‘भारत माता की जय, ‘वन्दे मातरमऔर ‘भारतीय सेना जिन्दाबाद जैसे नारों के साथ निकली यात्रा में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के हाथ में तिरंगा था।
इसके माध्यम से पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैला। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है। बस्ती की धरती ने यह सिद्ध कर दिया कि यहां का हर नागरिक राष्ट्र के लिए समर्पित है। एमएलसी प्रो. प्रज्ञा तिवारी ने कहा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा न केवल देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा भी देती है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा यह यात्रा अब से 23 मई तक विधानसभा, ब्लॉक, नगर पंचायत स्तर पर निकलेगी। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड, पंतजलि योग पीठ, आर्य समाज, सनातन धर्म संस्था सहित अन्य संगठनों के लोगों की भागीदारी रही। यात्रा में रि. कर्नल केसी मिश्र, एनसीसी के जेके शाही, ओम प्रकाश आर्य, कुलदीप सिंह, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, राम सिंगार ओझा, सुशील सिंह, अनिल दुबे, अनूप खरे, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुमन सिंह, अजय सिंह गौतम, चंद्रशेखर मुन्ना, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, अभिषेक कुमार, रोली सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अंकुर वर्मा, जगदीश अग्रहरी, अरविन्द पाल, प्रमोद पांडेय, बालकृष्ण त्रिपाठी, चंद्रमणि पाण्डेय, काजू श्रीवास्तव, आलोक पाण्डेय, प्रबल मलानी आदि उपस्थित रहे। हर्रैया में महूघाट तक निकली तिरंगा यात्रा हर्रैया। हर्रैया में तीसरे दिन भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। एक सप्ताह तक चलने वाली तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को एसएनएसबी इंटर कालेज डुहवा मिश्र के छात्र, छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने तिरंगा यात्रा में सहभाग किया। महूघाट चौराहे तक दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। छात्रों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा में प्रधानाचार्य दीपनारायण मिश्र, धर्मेश कुमार, एनएन पाण्डेय, अवधेश सिंह, पवन कुमार मौर्य, तृप्ति मिश्र, आशुतोष पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, शक्तीदीप पाठक, नीलू कुमारी, सविता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।