Women Empowerment in Uttar Pradesh Successful Initiatives Yielding Millions घर से निकल कर अजीविका का संवर्धन कर रही महिलाएं, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsWomen Empowerment in Uttar Pradesh Successful Initiatives Yielding Millions

घर से निकल कर अजीविका का संवर्धन कर रही महिलाएं

Fatehpur News - फतेहपुर में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाते हुए विद्युत सखी, बीसी सखी और ई-रिक्शा संचालकों के माध्यम से लाखों की आमदनी की। विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने इन प्रयासों की सराहना की और महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSat, 31 May 2025 01:08 AM
share Share
Follow Us on
घर से निकल कर अजीविका का संवर्धन कर रही महिलाएं

फतेहपुर, संवाददाता टीम। ब्लॉक असोथर की निर्मला देवी ने विद्युत सखी का कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 4.30 करोड़ का बिजली बिल जमा करा कर चार लाख की कमाई की। बहुआ की रेखरानी, दीप्ति आर्या ने मसाला उद्योग का संचालन कर सब्जी मसाला बनाकर 01.80 लाख की आमदनी की, धाता की गीता देवी बीसी सखी के रूप में 28.22 करोड़ का ट्रांजेक्शन कर 8.24 लाख की और तेलियानी कीकमला देवी ई-रिक्शा का संचालन एवं बैंक सखी से 2.50 लाख की कमाई की। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रेक्षागृह में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी के दौरान जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने घर से निकल कर अजीविका का संवर्धन करने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की ओर प्रेरित किया।

डीएम रविन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयास के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद प्रयास कर आगे बढ़ रही है, क्योंकि स्वयं के प्रयास के बिना विकास करना संभव नहीं है। यहां परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम सहित संबंधित उपस्थित रहे। उधर मलवां ब्लाक में ब्लॉक प्रमुख मलवां शशि सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मलवां श्वेता शुक्ला भाजपा नेता रमनजीत सिंह,पंकज शुक्ला बीडीओ कुमारी कोमल देवी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन में प्रकाश डाला। वहीं हसवा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख विकास पासवान ने महिलाओं का प्रमाण पत्र वितरित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।