Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCommunity Comes Together to Support Poor Girl s Wedding in Kandhi
शादी में किया आर्थिक सहयोग
कांडी पंचायत के नैनाबार गांव में एक गरीब लड़की की शादी में पंचायत के लोगों ने आर्थिक सहायता की। मुखिया विजय राम के आह्वान पर, लड़की की विधवा मां की मदद के लिए लोगों ने 33 हजार रुपये से अधिक की राशि...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 31 May 2025 01:07 AM

कांडी। कांडी पंचायत अंतर्गत नैनाबार की एक बेहद गरीब परिवार की लड़की की शादी में पंचायत के लोगों ने बढ़ चढ़ कर आर्थिक सहयोग किया। पंचायत मुखिया विजय राम के आह्वान पर लोगों ने बिना देरी किए सहयोग राशि जमा करना शुरू कर दिया। नैनाबार गांव निवासी अयोध्या रजवार की बेटी की शादी 30 मई को संपन्न हुई। लड़की की सिर्फ विधवा मां है। लड़की की मां मुखिया से मदद की गुहार लगाई थी। उसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। उसके बाद लोगों ने 33 हजार रुपये से अधिक की मदद की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।