Government Schools in Sahibganj Struggle with Textbook Distribution Post-Summer Break कक्षा सात व 11 वीं की अबतक नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तकें, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsGovernment Schools in Sahibganj Struggle with Textbook Distribution Post-Summer Break

कक्षा सात व 11 वीं की अबतक नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तकें

साहिबगंज में सरकारी स्कूलों में दो महीने बीत जाने के बाद भी सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिली हैं। 62 फीसदी पुस्तकें ही वितरित की गई हैं। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 31 May 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
कक्षा सात व 11 वीं की अबतक नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तकें

साहिबगंज। शैक्षणिक सत्र का दो माह बीतने के बाद भी जिले के सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। जिन कक्षाओं की पुस्तकें आई भी है तो उसका सौ फीसदी वितरण नहीं हुआ है। ग्रीष्मावकाश के बाद पांच जून से सरकारी स्कूल खुल जायेंगे। इसके बाद स्कूलों में शिक्षण कार्य भी जोर पकड़ेगा। ग्रीष्मावकाश के कारण जिला को जिन कक्षाओं की पुस्तकें आयी है , उसका वितरण नहीं कराया जा सका है। अब स्कूल खुलने के साथ ही सभी विद्यार्थियों में सबसे पहले पुस्तक का वितरण करना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार, जिला से दिसम्बर में ही पुस्तकों का ऑर्डर विद्यार्थियों की संभावित संख्या अनुमान के आधार पर दिया गया था।

इसके बाद भी पांच माह बीतने के बाद भी सभी कक्षा की पुस्तक नहीं आ सकी। शिक्षा परियोजना की ओर से सरकारी स्कूलों के कक्षा 01 से 11 वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक देनी है। जिला को अधिकांश कक्षा की पुस्तक मिल गई है। लेकिन कक्षा सात और 12 वीं की एक भी पुस्तक अब तक नहीं आई है। 62 फीसदी पुस्तकों का हो सका है वितरण पुस्तक आपूर्तिकर्ता से मिले पुस्तकों को संबंधित प्रखंडों में वहां के कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार उपलब्ध करा दिया गया है। कई प्रखंडों की ओर से पुस्तकों का वितरण करीब-करीब आधे से अधिक को कर दिया गया है। हालांकि कुछ प्रखंडों को कुछ कक्षा की एक भी पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हो सकी है। मसलन, कक्षा दो की पुस्तक बरहेट, पतना, राजमहल, उधवा को एक भी नहीं मिली है तो वितरण नहीं हो सका है। कक्षा तीन की पुस्तक बरहरवा,बोरियो, मंडरो, पतना, राजमहल, तालझारी को अब तक नहीं मिली है तो वितरण भी शून्य है। हलांकि गर्मी की छुट्टी हो जाने से संबंधित कुछ प्रखंडों को पुस्तकें नहीं भेजी जा सकी है। कुल मिला कर अब तक करीब 62 फीसदी पुस्तकों का वितरण किया गया है। कक्षा वार पुस्तक की स्थिति: कक्षा डिमांड आपूर्ति वितरण प्रथम 24290 23940 22632 द्वितीय 31152 16251 1837 तृतीय 28526 26861 1417 चतुर्थ 29130 27466 22241 पंचम 29528 27899 25579 षष्ठम 20234 20034 18261 सप्तम 23233 00 00 अष्टम 24212 23910 10413 नवम 10413 10413 9975 दशम 10464 10464 9323 11 वीं 53332 00 00 12 वीं 56450 48740 10162 गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही पाठ्य पुस्तकें स्कूल में पहुंच जाने की उम्मीद है। जैसे-जैसे पुस्तकें पहुंच रही है तुरंत स्कूलों में संबंधित विद्यार्थियों के बीच वितरण कर दिया जा रहा है। कुमार हर्ष डीएसई साहिबगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।