ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं
Firozabad News - फिरोजाबाद में जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस और वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उनके साथ थे। जिलाधिकारी...

फिरोजाबाद। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इसके साथ में वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा भी देखी। आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी साथ रहे। आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयर हाउस एवं वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ईवीएम वेयरहाउस एवं वीवीपैट का निरीक्षण विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया। उन्होने ताला खुलवाकर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के साथ में अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा, कांग्रेस के प्रतिनिधि रामशंकर राजौरिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रामनिवास यादव, पूर्व महा सचिव कांग्रेस धर्म सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी डॉ. विजय आर्य, जिलाध्यक्ष बसपा यादवेन्द्र सिंह, सीपीआईएम के जिला मंत्री नवल सिंह एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा सोनू भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।