अफसरों ने रोके तो दौड़ाए बालू भरे ट्रैक्टर, एक अनियंत्रित हो पलटा
Firozabad News - यमुना नदी की बालू का अवैध खनन और परिवहन जारी है। शनिवार को तहसील टीम ने अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर्स को रोका, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग गए। एक ट्रैक्टर पलट गया, जबकि दूसरे को चालक भगा ले गया। पुलिस...

यमुना की बालू का भी चोरी से अवैध खनन कर परिवहन क्षेत्र में हो रहा है। शनिवार को तहसील की टीम ने जब अवैध बालू से भर हुए ट्रैक्टर्स को रोका तो चालकों ने दुस्साहसी दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोकने के बजाए तेज रफ्तार पर दौड़ा दिया। अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसे थाना नारखी पुलिस की मदद से चौकी पर ले जाया गया। मामला थाना नारखी क्षेत्र का है। यहां पर अवैध रूप से बालू खनन करने वाले ट्रैक्टर भी दौड़ रहे हैं। शनिवार को दो ट्रैक्टर को तहसील की टीम ने देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक अधिकारियों की टीम को देखने के बाद भी रुकने के बजाए इन्हें दौड़ाने लगे।
तहसील प्रशासन की टीम ने यह देख ट्रैक्टर का पीछा किया। बताया जाता है अनियंत्रित हो भाग रहे ट्रैक्टर में से एक को चालक भगा ले गया, जबकि दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें यमुना की बालू भरी हुई थी। तहसील की टीम से जानकारी मिलने पर थाना नारखी की ब्रह्मदेव पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रॉली को उठवाकर ट्रैक्टर चालक सुभाष नवासी मेवाराम की ठार गुंदाऊं एवं धर्मेंद्र निवासी नेपाल की ठार गुदाऊं को चौकी पर लाए। थाने पहुंचे खनन अधिकारी के मांगने पर बालू परिवहन के दस्तावेज भी दोनों चालक नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि मालिक के कहने पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। यमुना नदी से चोरी कर बालू का अवैध परिवहन किए जाने के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।