जेड़ाझाल नहर में स्नान करते समय डूबा मजदूर, मौत
Firozabad News - खैरगढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा के दिन एक मजदूर अपने दोस्तों के साथ जेड़ाझाल नहर में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उसका शव...

जनपद के खैरगढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा पर जेड़ाझाल नहर में अपने दोस्तों के साथ स्नान कर रहा मजदूर गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शाम का उसका 500 मीटर दूर बंबा में उतरारा मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना रामगढ़ की सैलई टंकी के पास निवासी सनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गंगा दशहरा पर गुरुवार दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ जेड़ाझाल नहर में स्नान करने के लिए पहुंचा। सभी लोग पानी में उतर गए। इस बीच सनी गहरे पानी में पहुंच गया। इसके बाद वह वहां से निकल नहीं सका और देखते ही देखते पानी में डूब गया।
शाम पांच बजे उसका शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर बंबा में उतराता मिला। मृतक के बड़े भाई सुभाष ने बताया कि उस पर दो बेटे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूर अपने पीछे पत्नी रचना और दो बच्चों को छोड़ गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।