पंचकल्याण महोत्सव के दूसरे दिन निकाली रथयात्रा
Firozabad News - टूंडला के पचोखरा में आचार्य वसुनंदी मुनिराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। दूसरे दिन मानस्तम्भ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा, विश्वशान्ति महायज्ञ और रथोत्सव का आयोजन किया गया। गोद भराई के...

टूंडला। आचार्य वसुनंदी मुनिराज के सानिध्य में अतिशय क्षेत्र पचोखरा में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन मानस्तम्भ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा, विश्वशान्ति महायज्ञ एवं रथोत्सव महोत्सव मनाया। इसमें जिन भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गुरुवार सुबह से ही पात्र शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन व गर्भ कल्याणक पूजन का कार्य शुरू किया। दोपहर में सीमंतनी क्रिया की गई। जिसमें तीर्थंकर भगवान की माता की गोद भराई क्रिया पूर्ण की गई। जिसमें महोत्सव के पात्र, महोत्सव समिति सहित सैकड़ों महिलाओं ने माता की गोद भराई कर धर्म लाभ लिया।
गोद भराई के समय जिन महिलाओं ने गीत गाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिनभक्त भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। बाद में मानस्तंभ को विधि विधान के साथ शुद्धि किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।