girl kidnapped after called out of house taken to up Saharanpur raped Akram absconded friend also helped लड़की को घर से बाहर बुलाकर अपहरण, यूपी के सहारपुर ले जाकर रेप के बाद अकरम फरार; दोस्त ने भी दिया साथ, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़girl kidnapped after called out of house taken to up Saharanpur raped Akram absconded friend also helped

लड़की को घर से बाहर बुलाकर अपहरण, यूपी के सहारपुर ले जाकर रेप के बाद अकरम फरार; दोस्त ने भी दिया साथ

पीड़ित लड़की का आरोप है कि दो लड़कों ने चार दिन पहले उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, रुड़की, हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
लड़की को घर से बाहर बुलाकर अपहरण, यूपी के सहारपुर ले जाकर रेप के बाद अकरम फरार; दोस्त ने भी दिया साथ

UP News: घर से लड़की को बाहर बुलकार दो लड़कों द्वारा हैवानियत की सारें हदें पार कर दी गईं। यूपी के सहारनपुर में लेजाकर लड़की को बंधक बना लिया गया। बंद कमरे में लड़की के साथ दरिंदगी की गई। लड़की का आरोप है कि उसका रेप भी किया गया। यही नहीं, रेप करने के बाद अकरम ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि दो लड़कों ने चार दिन पहले उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यूपी के सहारनपुर निवासी अकरम ने 14 मई की देर रात को करीब ढाई बजे पीड़िता को धोखे से घर के बाहर बुला लिया।

इसके बाद आरोपी अपने एक अन्य साथी की मदद से उसका अपहरण कर सहारनपुर ले गए। जहां पर आरोपियों द्वारा युवती को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

आरोपी 15 मई की देर रात को युवती को मंगलौर थाने के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की पूरी बात सुनकर परिजनों के भी होश उड़ गए। पीड़िता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए अकरम व नौशाद निवासी सहारनपुर के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।