तेज धूप ने निकाला पसीना, तल्ख बने गर्मी के तेवर
Amroha News - अमरोहा में भीषण गर्मी के कारण पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों को बारिश का इंतजार है। सिंचाई संकट गहराता जा रहा है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही...

अमरोहा। भीषण गर्मी के चलते पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आसमान से आग बरस रही है। फसलों पर मौसम की मार पड़ रही है। जिले में सिंचाई का संकट गहराता जा रहा है। किसान बारिश के इंतजार में हैं। बारिश नहीं होने से चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने आमजन के होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप होश उड़ा रही है। पूरे दिन गर्मी का सितम जारी रह सकता है। आसमान में दूर तक बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही तेज धूप खिली है।
एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। करीब 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर हरा चारा समेत अन्य फसलें हैं। सर्वाधिक गन्ने और मैंथा की फसल में पानी की जरूरत है। इस बार सर्दियों के सीजन में भी बारिश नहीं हुई। गर्मियों के दिनों में भी अभी तक एक बारिश नहीं हुई है। जिसके गर्मी और लू का प्रकोप चल रहा है। जिले में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जिले में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यदि बारिश नहीं होती है तो किसानों को डीजल खर्च कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ेगी। उधर, उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि इस बार निर्धारित समय पर बारिश शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। किसान धैर्य रखें। फसलों की सिंचाई करते रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।