दुकानदार से 10 लाख रंगदारी मांगी, मुठभेड़ में दबोचा
Firozabad News - उत्तर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामप्रकाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकानदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने उसकी फायरिंग का जवाब दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में...

थाना उत्तर पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह दुकानदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है। घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया है। हरिनगर नई बस्ती में पुलिस की उससे मुठभेड़ हुई। थाना उत्तर पुलिस वहां चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख वापस भागने लगा। पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की।
जिसमें उसके पैर में गोली लग गयी। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम रामप्रकाश उर्फ सत्ताईस पुत्र रामबाबू बताया है। पुलिस के अनुसार उसने रविवार को दुकानदार विपिन कुमार से दस लाख रुपया रंगदारी मांगी थी। फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। दुकानदार की तहरीर पर शातिर पर मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी ने उसे पकड़ने को दो टीमों का गठन किया था। आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।