दर्जनभर कार्यों के लिए शासन से दो करोड़ आवंटित
Firozabad News - सिरसागंज नगर पालिका को प्रमुख सड़कों और गलियों के मरम्मत के लिए निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। नगर विकास मंत्री ने कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। 15 निर्माण कार्यों के लिए दो...

सिरसागंज। नगर की प्रमुख सड़कें और मरम्मत की राह देख रही कई गलियों के दिन अब जल्द ही बहुरेंगे। नगर पालिका सिरसागंज के लिए कैबिनेट मंत्री द्वारा भेजे गए निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अध्यापक नगर, कौरारा रोड, इटावा रोड एवं करहल रोड पर जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे। नगर में कई स्थानों पर कवर्ड स्लेब नाला निर्माण एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की आवश्यकता थी। गलियां ऊबड़ खाबड अवस्था में थी तो सड़कें भी मरम्मत की राह देख रही थीं। इसको लेकर नगर पालिका चेयरमैन रंजना सिंह ने कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह से अनुरोध किया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने नगर विकास मंत्री को निर्माण कार्य के प्रस्ताव भेजे थे। अब नगर विकास मंत्री द्वारा कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।
एक दर्जन से अधिक निर्माण कार्यों के लिए दो करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया सिरसागंज को आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। नगर की सड़कों की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। 15 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।