Suspect Arrested for Unintentional Murder in Narakhi After Pankaj s Death पंकज की मौत मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsSuspect Arrested for Unintentional Murder in Narakhi After Pankaj s Death

पंकज की मौत मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Firozabad News - थाना नारखी क्षेत्र में पंकज की धक्का मारने से मौत हो गई। पुलिस ने अभियुक्त सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंकज शराब पीने का आदी था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। सुनील ने पंकज से विवाद के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 29 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
पंकज की मौत मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना नारखी क्षेत्र में धक्का मारने से गिरकर पंकज की मौत हुई थी। पुलिस ने अभियुक्त को युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। चेकिंग के दौरान गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर उसे गौंछ का बाग तिराहा से गिरफ्तार किया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस में पकड़े अभियुक्त का नाम सुनील कुमार पुत्र तिलक सिंह बताया है। वह नगला रामकुवंर थाना नारखी का रहने वाला है। विदित हो नगला रामकुँवर में एक पंकज का शव मिला था।

वह शराब पीने का आदी था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी का कहना है कि सुनील ने बताया उसका किसी बात को लेकर पंकज से विवाद हो गया था। उसने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह नशे में गिर पड़ा। धक्का देकर वह भाग गया। पंकज वही पड़ा रहा। गिरने से उसकी नाक तथा सिर में चोट आई। उसकी नाक में फैक्चर होना बताय गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।