केएमसी के कुलपति ने किया ग्रीन हाउस का निरीक्षण
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विवि के अधिकारियों

लखनऊ, संवाददाता। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विवि के अधिकारियों संग परिसर स्थित ग्रीन हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रीन हाउस में पौधों की स्थिति, देखरेख की व्यवस्था और पौधों की विविधता के बारे में जानकारी ली। कुलपति प्रो. तनेजा ने कहा कि हरित परिसर के निर्माण में इस ग्रीन हाउस की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां तैयार किए जा रहे छोटे पौधे पूरे विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है, साथ ही पर्यावरणीय चेतना और हरित पहल की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास कर रहा है।
उन्होंने ग्रीन हाउस प्रभारी और संबंधित कर्मचारियों को पौधों की देखरेख में अधिक सतर्कता बरतने और अनेक प्रजातियों के पौधे तैयार करने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।