BJP Celebrates Foundation Day with Village Outreach Campaign in Uttar Pradesh भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP Celebrates Foundation Day with Village Outreach Campaign in Uttar Pradesh

भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

Gangapar News - करमा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में पार्टी के निर्देशों का अनुपालन

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 11 April 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में पार्टी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए गांव चलो अभियान के अंतर्गत विधानसभा के चाका मंडल, बूथ संख्या 38 में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी मौजूद रहे। अध्यक्षता  ज़िलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर लाभार्थियों से मुलाकात किया। कार्यक्रम में  महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी,  विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पिछड़ा मोर्चा के अश्विनी पटेल, मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय,  जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, अर्जुन भारतीया, देशराज सिंह, मंडल प्रभारी राजू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चाका पृथ्वी पाल सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।